fbpx

डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप? हमे आशा है आप कुशल से होंगे… अच्छे से होंगे। सक्सेस इन हिंदी आज एक बार फिर आपकी सेवा में हाजिर है एक ऐसा विषय लेकर जो लोग या जो छात्र लड़के और लड़कियाँ डॉक्टर बनना चाह रहे है, डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi, कैसे बने डॉक्टर इसका उत्तर उन्हें नहीं मिल रहा है तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको सब कुछ साफ हो जायेगा आज हम आपको बताएँगे कैसे बने डॉक्टर MBBS करने के बाद।

डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi

इस पोस्ट में आप पढ़ेंगे चिकित्सा के क्षेत्र में करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में… दोस्तों, समय के साथ हमारे जीवन में बहुत बदलाव आया है। लेकिन जिस विधा में सबसे ज्यादा बदलाव आया वह चिकित्सा का क्षेत्र है। हमेशा से ही इसे सेवा का क्षेत्र माना गया है और डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है।

इसीलिए सामाजिक स्तर पर आज भी इसकी प्रतिष्ठा कायम है। इसमें करियर की बहुत ज्यादा सम्भावना है। बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए बेहद जरूरी है कि आपके मन में दूसरों के प्रति दया और सेवाभाव हो तब कही जाकर आप एक अच्छा डॉक्टर बन पाएंगे।

ये जरूर पढ़ें: B.TECH करने के बाद क्या करे

मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए आपको सीबीएससी बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके किसी मान्यता प्राप्त संस्था से MBBS बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की पढ़ाई करनी होती है। डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi.

एम.बी.बी.एस. चिकित्सा क्षेत्र में सबसे जरुरी और आधारभूत कोर्स है। हालांकि आप एम.बी.बी.एस. करके भी किसी सरकारी या निजी संस्था और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर, जूनियर सर्जन, मेडिकल प्रोफेसर या लेक्चरर, शोधछात्र आदि के रूप में काम शुरू कर सकते हैं।

इसमें शुरुआती स्तर पर 3 लाख से 3.5 लाख तक का वार्षिक वेतनमान भी मिल सकता है। लेकिन देखा गया है कि ज्यादातर छात्र एम.बी.बी.एस. करने के बाद आगे की पढ़ाई करने की दिशा में बढ़ते हैं।

ये जरूर पढ़ें: 12वी के बाद इंडिया में करियर विकल्प

एम.बी.बी.एस. के बाद आपको MD मास्टर ऑफ मेडिसिन (एम.डी) और MS मास्टर ऑफ सर्जरी (एम.एस.) में से कोई एक क्षेत्र चुनना होता है। एम.डी करने के बाद आप फिजिशियन के रूप में करियर बना सकते हैं जबकि एम.एस. की पढ़ाई करने के बाद आप सर्जन बन सकते हैं|

किसी भी अच्छे इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए आपको नीट-पीजी की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करनी होगी। अक्सर छात्र दुविधा में पड़ जाते हैं कि एम.बी.बी.एस. के बाद उनके लिए क्या करना उचित होगा।

इसका जवाब व्यक्ति की योग्यता और क्षमता पर निर्भर करता है कि उसे क्या चुनना चाहिए| यद्यपि दोनों ही कोर्स बेहद कठिन होते हैं लेकिन सापेक्ष रूप में एम.एस. में ज्यादा जटिलतायें होती हैं। जो लोग खून और चीर-फाड़ देखकर घबरा जाते हैं उन्हें एम.डी. की पढ़ाई करना चाहिए। डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi.

ये जरूर पढ़ें: MBA करने के बाद करियर

आप DNB डिप्लोमा ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) भी कर सकते हैं। यह भी एक परास्नातक कोर्स है, जिसे करके आप स्पेशलिस्ट डॉक्टर बन सकते हैं। लेकिन इसकी एक बड़ी सीमा यह है कि ज्यादातर अस्पतालों में इसकी जगह, एम.एस. और एम.डी. डिग्री धारकों को ज्यादा वरीयता दी जाती है जबकि डीएनबी में पास रेट बेहद कम है।

यह एग्जाम पास करना काफी मुश्किल माना जाता है। इसके अलावा आप UPSC यूपीएससी द्वारा साल में एक बार आयोजित CMS कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस (सीएमएस) परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करके सरकारी अस्पतालों या संस्थाओं में भी नौकरी पा सकते हैं। यह परीक्षा स्थायी जॉब की गारंटी देती है। डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi.

ये जरूर पढ़ें: M.SC करने के बाद क्या करे

इसके अतिरक्त आप क्लीनिकल रिसर्च की तरफ जा सकते हैं। शोध करने के लिए इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च, सेंट जॉन रिसर्च इंस्टिट्यूट, AIIMS ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पीजीआई, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च-मुंबई आदि बड़ी संस्थाएं शोध कराती हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये, अगर आपके पास कोई सवाल है तो भी कमेंट करके पूछ सकते है हम जल्दी ही आपके सवाल का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे.

आज के लिए बस इतना ही डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi, हमें दीजिये इजाजत नमस्कार।

22 thoughts on “डॉक्टर कैसे बने, Career After MBBS in Hindi”

  1. Sir mujhe MBBS doctor banna h iske liye me inter ke baad NEET exam phir kya karu aur NEET ki coaching kis institute me karu

    Reply
    • @Deepa, Me aapko suggest karuga… NEET ki coaching ke liye aap kisi acche institute me baat kare apne local place ke according.

      Reply
  2. Sir thankyou , is jankari ke liye par kya aap bataenge ki MBBS our sarkari doctor ki job karne me kitna kharch aaega our kya iske liye koi sarkari yojna hai jisme kharch kam aae.

    Reply
  3. Sir mbbs krne k liye bsc krna jaruri h
    Ya fir 12th pass krk mbbs ki taiyari krte h neet kya h iski v taiyari hoti h kya

    Reply
  4. Sir mai raj mujh par pcm&cs hai to mai 12th ke baad neet kaise karu mera aim mbbs doctor ka hai or school mai bio nhi mili to mai kya 12th ke baad doctor ki padhai kaise karu plz sir suggest me

    Reply
  5. sir, mera 12th me total 52 % aaya hai obhi compartmental se and chemistry me 55% ,physics me 44%,biology me 64% hai. To kya ham neet ya kisi bhi tarah ke medical entrance exam me baith sakte hai. Agagr aply karunga to mera admit card aayega ya ni aayega bas yah mujhe ni samajh me aa raha hai . Plz help me sir.

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.